गुरजोत सेठी।
देवबंद। राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री स. जसबीर सिंह खालसा ने देवबंद पंहुचकर पंजाबी समाज के लोगों को गुरूनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर पूरे देश में संगत द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। समाज के लोगों ने उन्हें शाल ओढाकर सम्मानित किया। रविवार को सभासद प्रतिनिधि स. बालेंद्र सिंह के निवास पर पंहुचे राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री स. जसबीर सिंह खालसा ने कहा कि गुरूनानक देव जी ने संसार को मानस की जात एके पहचानबो का संदेश दिया। उन्होंने जात पात, ऊंच नीच, भेद भाव का खंडन कर सभी को ईश्वर के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कहा कि गुरूनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व देश व प्रदेश की सरकार के अलावा राष्ट्रीय सिख संगत द्वारा देश के नगरों में गोष्ठी व परीक्षा आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को गुरूनानक देव जी के विचारों व संदेशों से अवगत कराया जा रहा है। जगह- जगह पौधरोपण कार्य कराया जा रहा है। युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने उन्हें बताया कि देवबंद गुरूद्वारा कमेटी द्वारा भी गुरूनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 22 सितंबर को सहारनपुर जिले में एक जागृति यात्रा निकाली जा रही है। दशमेश सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष बलदीप सिंह ने बताया कि इसी उपलक्ष्य में सोसाइटी द्वारा 550 पेड़ लगाये जा रहे है। पंजाबी समाज के लोगों ने जसबीर सिंह खालसा व उनके साथ आये आरएसएस के सहारनपुर प्रचार भूपेंद्र कुमार को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेरठ प्रांत महामंत्री आशुदीप सिंह, आरएसएस नगर कार्यावाहा आशुतोष गुप्ता, आई आई ए के पूर्व चेयरमैन विजय गिरधर, गुरजोत सिंह सेठी, महेंद्र गिरधर, बलदीप सिंह आदि मौजूद थे।