• Home
  • >
  • स्मार्ट सिटी में होगा जापानी तकनीकी का भी इस्तेमाल
  • Label

स्मार्ट सिटी में होगा जापानी तकनीकी का भी इस्तेमाल

CityWeb News
Monday, 11 November 2019 06:36 PM
Views 676

Share this on your social media network

-मेयर व स्मार्ट सिटी डायरेक्टर ने किया जापान का दौरा
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए देश विदेश की अनेक व्यवस्थाओं का अध्ययन और जानकारी भी नगर निगम द्वारा भी लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में सहारनपुर के मेयर संजीव वालिया और स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर सुशील पुंडीर द्वारा हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यों का दौरा किया गया। मेयर संजीव वालिया व डायरेक्टर सुशील पुंडीर द्वारा इस दौरान वहां कचरा प्रबंधन, यातायात प्रबंधन,इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम और निगरानी व्यवस्था यानि सर्विलांस सिस्टम सहित अनेक व्यवस्थाओं का अध्ययन किया गया और उनकी कार्य तकनीक की जानकारी ली गयी। यानि आपके शहर को स्मार्ट सिटी बनाते वक्त जापानी तकनीक का भी इस्तेमाल किया जायेगा।
मेयर संजीव वालिया ने बताया कि टोक्यो की सफाई व्यवस्था, निगरानी व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का हम लोगों ने काफी गहराई से अध्ययन किया है ताकि सहारनपुर में भी उन व्यवस्थाओं को यहां की परिस्थितियों के मुताबिक स्मार्ट सिटी के प्लान में शामिल कर लागू किया जा सके। स्मार्ट सिटी डायरेक्टर सुशील पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि वहां फेशियल एट्रीब्यूट्स के फीचर की मदद से चेहरे की पहचान की जाती है। इसमें शहर में लगे कैमरें व्यक्ति के चेहरे को फोकस कर उसे रिकॉर्ड कर लेते है। उसके बाद उस व्यक्ति को यदि ट्रेस करना होता है तो कुछ ही मिनटों में पता लग जाता है कि अमुक व्यक्ति कहां है। इसके अलावा अगूंठे के निशान के अलावा आंखों की पुतली और कान के माध्यम से भी वहां पहचान व नियंत्रण व्यवस्था है। इससे गड़बड़ी की आशंका समाप्त हो जाती है।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web