सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। कडाके की सर्दी का पहला दौर गुजरने के चार दिन बाद रविवार की शाम से एक बार फिर से रात व दिन का तापमान गिर गया। तो वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग द्वारा जताई गई संभावना अनुसार 6 जनवरी को जिलेभर में रिमझिम बारिश का दौर चला। जिसके चलते एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में प्रवेश करेगा। जिसके चलते बारिश का दौर चला। जिसके चलते जिलेभर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम होने की संभावना बढ गई है। इसी तापमान के चलते एक बार फिर दिसंबर जैसी सर्दी जनवरी में भी देखने का मिल सकती है।