• Home
  • >
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा जन्माष्टमी महोत्सव
  • Label

हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा जन्माष्टमी महोत्सव

CityWeb News
Wednesday, 21 August 2019 07:54 PM
Views 703

Share this on your social media network

सहारनपुर। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर इस्कान द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, जिसमें कलश अभिषेक, फूलों का बंगला, जप क्लब, भव्य झांकियां, झूला दर्शन, छप्पन भोग सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। आज घंटाघर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजन संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए दिल्ली इस्कान से आये कमल माधव ने बताया कि 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिसमें कलश अभिषेक, फूलों का बंगला, जप क्लब, भव्य झांकियां, झूला दर्शन, छप्पन भोग व भजन कीर्तन, प्रचार स्टाल सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे रम्मी धवन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भगवान का अभिषेक किया जायेगा और भगवान बड़े दयालु कृपालु होते है, जो भी सच्चे मन से उनकी आराधना करते है, वह वास्तव में प्रभु की कृपा के पात्र बनते है। उत्सव संचालक प्रवेश धवन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर होने वाला आयोजन अपने आप में भव्य होगा, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है और भगवान के अभिषेक के पश्चात चरणामृत के रूप में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जायेगा। इस दौरान शालू कर्णवाल, विनित कर्णवाल, बोबी कर्णवाल, ऋषि कर्णंवाल, अंशु कर्णवाल, राधे श्याम नारंग, शेखर कर्णवाल, मोहित जैन, राघव धवन, विशाल कर्णवाल, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, दिलीप मल्होत्रा, मनोज नरूला, अंकित कर्णवाल, नितिन कर्णवाल, राजकुमार सैनी, अंकुश कर्णवाल, सुभाष सचदेवा, बंदी सिधाना, हरप्रीत सिंह, किशन लाल, सचिन राठी, धर्मवीर, जसबीर सिंह मोंघा आदि शामिल रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web