सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनकपुरी थाना पुलिस ने गोकशी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने माहीपुरा स्थित एक मीट की दुकान पर छापेमारी कर लगभग 50 किलो गोमांस बरामद किया। इस दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। जानकारी में तीनों आरोपियों ने बताया कि फरार आरोपी ही जगह-जगह जाकर गोवंश लाता था और उसकी सप्लाई किया करता था। पुलिस ने गौ-माँस, छुरी और एक कुल्हाड़ी बरमाद की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।