• Home
  • >
  • सगे भाई करते थे वाहन चोरी
  • Label

सगे भाई करते थे वाहन चोरी

CityWeb News
Friday, 16 August 2019 05:21 PM
Views 618

Share this on your social media network

सहारनपुर। कुतुबशेर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कुतुबशेर पुलिस द्वारा भाऊपुर की पुलिया पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने दो सगे भाईयों मौहम्मद खलील व जीमल पुत्रगण जिन्दा हसन निवासी मानकमऊ को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उनकी बाइकें चोरी की निकली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की एक स्कूटी समेत चार बाइक बरामद की। पकडे़ गये दोनों भाईयों का आपराधिक इतिहास है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी, कांस्टेबल अनुज कुमार व सन्नवर ताज शामिल रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web