• Home
  • >
  • सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगे परिवार नियोजन के साधन
  • Label

सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगे परिवार नियोजन के साधन

CityWeb News
Friday, 08 November 2019 06:03 PM
Views 677

Share this on your social media network

सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगे परिवार नियोजन के साधन
सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को लेकर हर संभव जतन किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत परिवार को नियोजित करने के लिए कई सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी के मद्देनजर परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों के प्रोत्साहन के लिए सभी सामुदायिक, प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर हर शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जाएगा। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डा. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों पर शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस के अलावा समुदाय के लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों को हर दिन उपलब्ध कराया जाएगा। डा. सिंह ने बताया कि अंतराल दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शादी के दो साल बाद पहला बच्चा और पहले व दूसरे बच्चे के बीच तीन साल का अंतराल रखने के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया अंतराल दिवस पर इच्छुक लाभार्थी को स्वास्थ्य केन्द्र लाने की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ता वआशा संगिनी को दी गई है। इसके लिए उन्हें कार्यक्रम से पूर्व दो दिन इसका प्रचार-प्रसार करना होता है। परिवार नियोजन में निभाएं जिम्मेदारी..मां और बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी तैयारी इसकी थीम रखी गई है। उन्होंने बताया अंतराल दिवस पर अस्पताल में पंजीकरण काउंटर लगाया जाता है। पंजीकरण के बाद लाभार्थी को परामर्श कक्ष में भेजा जाता है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल प्रचार व प्रसार सामग्री उपलब्ध रहती है। कार्यक्रम के दौरान अंतरा, कंडोम, ओरलपिल्स,छाया आदि सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया जाता है। परिवार नियोजन के लिए अंतरा नामक इंजेक्शन बहुत कारगर है। इसी तरह छाया नामक गोलियां भी कारगर है। इनके प्रयोग से अनचाहा गर्भ नहीं ठहरता। दो बच्चों में अंतर से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web