सहारनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था के विषय पर समीक्षा की। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जनपद में घटित होने वाली छोटी से छोटी घटना पर भी त्वरित व ठोस कार्यवाही की जाये। गोकशी पूर्णतया प्रतिबन्ध है। गोकशी किसी भी हालत में नही होेनी चाहिए। अवैध शराब व अवैध खनन पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाये। राजस्व की हानि करने वाले व्यक्तियेां को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये। जघन्य अपराधों मे कठोर कार्यवाही की जाये। थाना दिवस, तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण के अलावा भूमि विवादों से उत्पन्न तनाव व भूमाफियाओं की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि यूपी 100, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन मंे प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये। चिन्हित माफिया, अपराधी, संगठित अपराधी तथा लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वाले जघन्य अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। इस मौके पर उन्होंने आबकारी, परिवहन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वन, खनिज, विद्युत आदि जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0, अपरजिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्यासागर मिश्र, एसपी सिटी विनीत भटनागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.यशवीर सिंह, आबकारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, डीएफओ विजय सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0सोढी, खनिज अधिकारी आशीष कुमार, एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।