• Home
  • >
  • निरीक्षक संघ का तहसील पर प्रदर्शन
  • Label

निरीक्षक संघ का तहसील पर प्रदर्शन

CityWeb News
Tuesday, 01 October 2019 04:48 PM
Views 445

Share this on your social media network

राकेश ठाकुर।
सहारनपुर। लम्बित मांगो को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ से जुडे़ कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए निरीक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि संवर्ग की न्यायोचित सेवा सम्बंधी समस्याएं लम्बे समय से लम्बित हैं। समय समय पर संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाता है लेकिन उनकी समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। प्रदेश में प्रोन्नति के 617 पदों के सापेक्ष 600 नायब तहसीलदार के पद खाली पडे़ हुए हैं। इन पदों पर योग्यता होने के बावजूद भी नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति नहीं की जा रही है। इन दिनों प्रदेश में सहायक भूलेख अधिकारी के सम्पूर्ण 60 पद रिक्त पडे़ हुए हैं, जिससे सरकारी कार्य बाधित हो रहा है। इन पदों पर नियुक्ति करायी जाये। उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो संघ आंदोलन की राह अपनाने को बाध्य होगा।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web