सहारनपुर। भगवानपुर.गागलहेडी के बीच रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कांवड़िये घायल हो गये। दोनों घायल कावड़ियो को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल कांवड़िये ने बताया कि उसका नाम मनोज है। वह अपने एक दोस्त के साथ दिल्ली से हरिद्वार कावड़ यात्रा पर जा रहा था सुबह किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से आ कर उन दोनों को टक्कर मार दी। कान से लगातार खून बहने के कारण अ बवह अपने घर जाना चाहता है। इस बार में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि रात्रि में है करीब 2ः00 बजे एक अज्ञात वाहन ने 2 कांवड़ियों को टक्कर मार दी जिससे एक कावड़िए को गंभीर रूप से व दूसरे को कुछ मामूली चोटें आई हैं ।रात्रि में एंबुलेंस द्वारा दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक यह पता नही चला है कि टककर किस वहां से हुई है।