• Home
  • >
  • आईआईए की कार्यशाला में आईपीआर की दी जानकारी
  • Label

आईआईए की कार्यशाला में आईपीआर की दी जानकारी

CityWeb News
Thursday, 23 January 2020 04:23 PM
Views 331

Share this on your social media network

सिटीवेब/जितंेद्र मेहरा।
सहारनपुर। इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, सहारनपुर चैप्टर एवं एमएसएमई-डीआई, आगरा, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) ट्रेडमार्क, काॅपीराइट, पेटेंट डिजाइन व जीआई.) पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला/कार्यकारिणी बैठक का आयोजन होटल स्काई लार्क, अम्बाला रोड, सहारनपुर पर किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप आर0पी0 यादव, सीनियर पेटेंट आटाॅर्नी, नोएडा व बृजेश कुमार यादव ;आईईडीएस सहायक निदेशक, ग्रेड-1, एमएसएमई-डीआई, आगरा,भारत सरकार उपस्थित थे।
चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि संस्था अपने सदस्यों की जानकारी/ज्ञानवर्धन को बढाने के लिए समय-समय पर कार्यषालाऐं/सेमिनार आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में संस्था के सदस्यों के लिए बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर) पर महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन एमएसएमई-डीआई, आगरा के साथ किया गया है। जिसके अन्तर्गत ट्रेडमार्क, काॅपीराइट, पेटेंट, डिजाइन व जी.आई. आदि के बारे में नोएडा से आए एक्सपर्ट ने सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आपने कहा कि “स्वच्छता सर्वेक्षण-2020“ में जनपद सहारनपुर को देष में प्रथम स्थान दिलाने लिए “एस0एस0-2020 वोट फाॅर योवर सिटी एप पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में वोट करने व अपनी-अपनी फीडबैंक देने की अपील की ताकि जनपद सहारनपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हो सकें। साथ ही आपने उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया कि सभी उद्यमी सदस्य अपनी-अपनी औद्योगिक इकाईयों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाऐं स्थापित करते हुए अग्निशमन विभाग से एन0ओ0सी0 प्राप्त कर लें। महासचिव राजेश सपरा जी ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि संस्था प्रत्येक माह किसी न किसी सरकारी विभाग के साथ मिलकर कार्यशालाऐं आयोजित कर रही है ताकि आपको अपने उद्योगों से सम्बन्धित समस्याओं का निवारण व उत्पादों की गुणवत्ता को कैसे अपग्रेड करे उसकी जानकारी मिल सकें। साथ ही आपने बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2020 को संस्था द्वारा 71वां गणतंत्रता दिवस बडे ही हर्र्षाेेउल्लास के साथ संस्था कार्यालय पर मनाया जायेगा। इसके पश्चात राजकीय मैदान पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को फल एवं मिठाई का वितरण किया जायेगा। बृजेश कुमार यादव, आईईडीएस, सहायक निदेशक, एमएसएमई-डीआई, आगरा भारत सरकार ने भारत सरकार द्वारा एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। आपने कहा कि एमएसएमई सेक्टर की इकाईयों में बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आईपीआर, ट्रेडमार्क, काॅपीराइट, पेटेंट, डिजाईन एवं जी.आई.) की बहुत की आवश्यकता है। उद्यमी अपने उत्पाद को रजिस्टर्ड करवा कर पूरे विष्व में अपना उत्पाद बेच कर सकता है। साथ ही आपने कहा कि हमारे विभाग द्वारा उद्योगों को लाभान्वित करने हेतु समय-समय पर इस प्रकार की महत्वपूर्ण कार्यशालाऐं आयोजित करती रहती है। आपने कहा कि आई0आई0ए0 सहारनपुर चैप्टर के उद्यमी बहुत ही जागरूक एवं सक्रिय है, यही कारण है कि एमएसएमई विभाग, आगरा, संस्था के साथ इस तरह की कार्यशालाऐं/सेमिनारों का आयोजन करती रहती है। मुख्य वक्ता श्री आर0पी0 यादव, सीनियर पेटें आटाॅर्नी, नोएडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बौद्धिक सम्पदा मानव बुद्धि का उत्पाद है। बौद्धिक सम्पदा अधिकार अन्य सम्पत्ति अधिकारों से अलग नहीं है। आपने उपस्थित उद्यमियों को बौद्धिक सम्पदा अधिकार (आई.पी.आर.) पेटेंट, ट्रेडमार्क, डिजाईन व जीआई. से होने वाले लाभ व इनमें होने वाली पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आपने कहा कि अपने उत्पाद की ब्रांड वैल्यू को बाजार में निरंतर बनाये रखने के लिए एवं अपने उत्पाद की गुणवत्ता को उच्च कोटि का रखने के लिए उक्त प्रक्रिया में आपके उत्पाद का पंजीकरण होना अति आवश्यक है। आपने ट्रेडमार्क एक्ट-1999, पेटेंट एक्ट-1970, डिजाईन एक्ट-2000, काॅपीराइट-1956, जीआई.-1999 के बारे में सदस्यों को प्रजनटे ंषन के माध्यम से सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। इनसे संबंधित सम्पूर्ण जारकारी निम्न वेबसाईट ूूू पर जाकर प्राप्त कर सकते है। कार्यशाला/कार्यकारिणी बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स0 हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोडा व जिला उद्योग केन्द्र से आए सहायक उपायुक्त उद्योग, अभिषेक प्रियदर्शी ने भी मंच के माध्यम से अपने-अपने विचार रखें। बैठक में केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य के0एल0 अरोडा, प्रदेश उपाध्यक्ष आर0के0 धवन, मनीष अरोडा, अशोक गाँधी, संजय बजाज, सुभाष मिगलानी, प्रियेष गर्ग, सन्दीप गुप्ता, श्रीमति सुशमा बजाज, बृज भूषण, अतुल मित्तल, गौरव चोपडा, सतीष अरोडा, अनिल अग्रवाल, अनूप खन्ना, तलवार, मदन लाल अरोडा, सुनील सूरी, दीपक गाँधी, सुनील सैनी, अमित देवरानी, संजय कुमार, रोहित गिरधर, परमजीत सिंह, राजकमल अग्रवाल, संजय गर्ग, अंषुल अग्रवाल, मनोज जैन, सुरेन्द्र मोहन कालरा, त्रिभुवनपाल, वैभव काम्बोज, एच0एस0 चड्ढा, संजय यादव, कर्ण सिंह चावला, अक्षय मिगलानी, पंकज गोयल, सुनील अरोडा, गौरांग अरोडा, राणजीत ंिसह, निखिल सिंघल, विनोद सेठ, अजय पाल सिंह, संजय गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web