• Home
  • >
  • कर्नाटक शैली में प्रस्तुत किया भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादन
  • Label

कर्नाटक शैली में प्रस्तुत किया भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादन

CityWeb News
Tuesday, 15 October 2019 07:12 PM
Views 588

Share this on your social media network

सहारनपुर। स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के अंतर्गत आज स्पिक मैके एवम जिला प्रशासन सहारनपुर के संयुक्त तत्वाधान में कर्नाटक शैली में भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादन का कार्यक्रम मैसूर चंदन कुमार जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रथम कार्यक्रम स्प्रिंग बेल्स स्कूल में हुआ जिसमें श्री मुतूस्वामी दीक्षितर जी की प्रस्तुति ष्महागणपतिमष्नट रागम में प्रस्तुत की गई ,इसके बाद राग हिंडोल में आदि ताल पर ष्समजवेरर्गमनाष् प्रस्तुत किया और अंत मे राग भैरवी में रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति रही।चंदन कुमार जी ने बताया कि भारतीय शास्रीय संगीत की दो शैलियां है हिदुस्तानी शैली एवम कर्नाटक शैली दोनों संगीत में अपनी-अपनी विशताये है।दोनों में गायन का अंदाज भिन्न प्रकार का है।कार्यक्रम के अंत मे प्रधानचार्य अलका कुमार ने कलाकारों का धन्यवाद किया। मृदंगम पर संगत बी एस प्रशांत ने की। समन्वयक शेफाली मल्होत्रा ने बताया स्पिक मैके इस श्रृंखला में भारतीय शास्त्रीय कलाओ के साथ- साथ आज के युवाओं को स्वच्छ रहने का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त सहारनपुर बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर चंदन कुमार ने युवाओ को पर्यावरण बचाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा कहने का आग्रह किया उंन्होने इस अवसर पर युवाओ को कपड़े के थैले भी सांकेतिक रूप से भेंट किये। द्वितीय कार्यक्रम सरस्वती विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में सम्पन्न हुआ।जिसमें चंदन कुमार जी ने ष्राग तालम पलकविष मोहन रागम में आदि ताल पर प्रस्तुत की। विद्यालय के चेयरमैन के एल अरोड़ा , मैनेजर अमर गुप्ता ,राजीव कालिया, रामसहाय खुराना, प्रधानाचार्य मंजू जैन,कंचन अरोड़ा उपस्तित थे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web