जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर मंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिह ने कहा कि आज किसान, गरीब, मजदूर, मजलूमों व महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। पत्रकारों की हत्याएं, उन पर जानलेवा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का लगभग 1200 करोड़ रूपये बकाया है। किसान अपने पैसे के लिए मारा-मारा फिर रहा है। यदि चीनी मिलों ने 15 सितंबर तक गन्ने का भुगतान नहीं किया तो मंच कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर देंगे। शामली व अन्य स्थानों पर हो रहे पत्रकार बन्धुओं द्वारा धरना-प्रदर्शन का भारतीय किसान मजदूर मंच पूरा समर्थन करेगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कु. आरती शर्मा ने कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरन जिलाध्यक्ष मुन्तजिर सलमानी, महानगर अध्यक्ष चै. अरविंद मलिक, चैधरी वीरेंद्र, चैधरी बृजपाल, राहुल, शाहिस्ता, ईशरत, शमा, अनीसा, नसरीन, सीमा, रजिया आदि मौजूद रहे।