सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2019 में मत प्रतिशत को बढ़ाये जाने के लिए आमजन की जागरूकता को अभियान जारी है, जिसके चलते स्कूली बच्चों व औद्योगिक संस्थानों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सभी को मताधिकार के प्रेरित करते हुए मतदान की शपथ दिलाई।
आज इण्डियन हर्ब्स मतदान की जागरूकता को रैली का आयोजन किया। रैली सर्किट हाऊस से हसनपुर तक रजवाहे रोड़ तक निकाली गयी तथा संस्थान ने कारखाने तथा कार्यालय के मुख्य द्वारों पर बैनर लगवाये। साथ ही संस्थान में गोष्ठी आयोजित कर सभी कर्मचारियों को अपने परिवार सहित वोट डालने के लिये प्रेरित किया गया। कर्मचारियों को बताया गया कि मतदान करना कर्तव्य ही नहीं, बल्कि मौलिक अधिकार भी है। कर्मचारियों को मतदान जागरूकता स्लोगन, गीत आदि के माध्यम से भी मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। आशुतोष मिश्रा, उप महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) ने कर्मकारों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुये आह्वान किया कि योग्य उम्मीदवार के पक्ष में बिना किसी भेदभाव तथा लालच में आये निर्भिक होकर मतदान करें।अंत में संस्थान के सभी कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वे अनिवार्य रूप से अपने मतों का प्रयोग करेंगे और सभी को ऐसा करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। सभी कर्मचारियों ने इसके लिए शपथ भी ग्रहण की।
इसके अलावा आशा मार्डन स्कूल में भी मतदान के प्रति रैली निकाल लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने मतदान संबंधी नारे भी लगाये। प्रशासिका चंदना जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जो उनका नैतिक दायित्व है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति 11 अप्रैल को अपना वोट अवश्य डालें। इस दौरान रिम्मी मल्होत्रा, अमित कपिल, अनुज जैन, सुधा कुमार, अंशिका, अनुष्का, अवनि, मेघा, स्नेहा, देवयानी आदि मौजूद रहे।