• Home
  • >
  • भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार पर लगाया अनावश्यक परेशान करने का आरोप
  • Label

भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार पर लगाया अनावश्यक परेशान करने का आरोप

CityWeb News
Saturday, 07 December 2019 06:39 PM
Views 525

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि प्रदूषण का मुख्य कारण औद्योगिक कारखाने व वाहनों से निकलने वाला धुंआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदूषण की सही जांच के लिए 21 सदस्यीय एक समिति का गठन किया जाना चाहिए। किसानों पर लगे झूठे मुकदमें बंद होने चाहिए।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web