सहारनपुर। सहारनपुर-टपरी जक्शन के ढमोला नदी पुल पर रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य करने को लेकर आज लगभग 17 घंटे का मेघा ब्लॉक लिया गया, जिसके कारण कई ट्रेनें बाधित रहे, दिल्ली, मेरठ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा कई गाडिय़ों के मार्ग परिवर्तित किया गया एवं कई गाडिय़ों को रद्द भी किया गया।
आज रेलवे विभाग द्वारा ढमोला नदी के पुल पर मरम्मत कार्य किये जाने के कारण टपरी के बीच लगभग 17 घंटे का मेगा ब्लॉक आरंभ किया गया था। प्रात: 7 बजे मेगा ब्लाक लिया गया था, जिसके चलते कई गाडिय़ां रद्द कर दी गयी। आज दिन चढ़ते ही ढमोला नदी के पुल नम्बर 219 पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जो आज लगभग सवा बारह बजे तक चला। इस मरम्मत कार्य के लिए लगभग 17 घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया था।
इस दौरान सहारनपुर से होकर जाने वाली कई गाडिय़ों को निरस्त किया गया तथा कई प्रमुख गाडिय़ों के मार्गो को भी परिवर्तित कर दिया गया था। कई गाडिय़ां रद्द भी कर दी गयी थी। तीन ट्रेने पूरी तरह निरस्त की गयी, जिस कारण यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेरठ, मु.नगर, अम्बाला आदि मार्गाे पर जाने वाली यात्री पूरी तरह बेहाल रहे।
हालांकि विभाग द्वारा पूर्व में ही मेगा ब्लॉक किये जाने की सचूना दे दी गयी थी, लेकिन अनजाने में कई यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे ओर उक्त मार्गो की ओर रेलगाड़ी न जाने के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। मेगा ब्लॉक के पश्चात पुल के मरम्मत कार्य को लेकर एक विशाल क्रेन के साथ-साथ भारी संख्या में भी कर्मचारियों को लगाया गया था, जिससे अति शीघ्र कार्य को पूर्ण किया जा सके।
मध्य रात्रि से ही मेगा ब्लॉक कर कार्य शुरू कर दिया गया था और तकनीकी अधिकारी कर्मचारियों के साथ मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे। देर रात तक चले इस मरम्मत कार्य में रेल मार्ग को पूरी तरह दुरूस्त किया गया। मेगा ब्लॉक के चलते मरम्मत कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया गया, जिससे कि अति शीघ्र कार्य को पूर्ण कर रेल यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। देर रात तक अधिकारी व कर्मचारी कार्य में पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए थे।