सहारनपुर। मौहल्ला शाहमदार में बसपा, सपा व रालोद के गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया के साथ चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। मजाहिर हसन मुखिया ने कहा कि सपा, बसपा व रालोद गठबंधन के प्रति लोगों में ज्यादा रूझान है। सुश्री मायावती, अखिलेश यादव और चौ.अजित सिंह की नीतियों से जनता प्रभावित है। आज गठबंधन मजबूत स्थिति में है। उन्होंने जनता से आहवान किया कि वह 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि आज प्रदेश में भी स्थिति ऐसी है। किसान खुश नहीं है और व्यापारी भी परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और आम जनता परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे में जनता के सामने गठबंधन ही एक मजबूत विकल्प है।