• Home
  • >
  • एक सप्ताह में डेरियों को जाना होगा शहर से बाहर
  • Label

एक सप्ताह में डेरियों को जाना होगा शहर से बाहर

CityWeb News
Wednesday, 25 December 2019 07:06 PM
Views 420

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नगर निगम और प्रशासन ने शहर के सभी डेरी मालिकों को एक सप्ताह में अपनी डेरिया शहर से बाहर ले जाने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने आज शहर के पशु डेयरी मालिकों के साथ एक बैठक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में की। बैठक में शहर के अनेक प्रमुख डेरी स्वामी मौजूद थे। सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ने कहा कि सहारनपुर स्मार्ट सिटी घोषित हो गया है। सहारनपुर को स्मार्ट बनाने के लिए अनेक परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। सहारनपुर को स्मार्ट बनाने के लिए आवश्यक है कि सहारनपुर में साफ-सफाई रहे,और और यह तभी संभव है जब सहारनपुर के सभी लोग इसमें सहयोग करें। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी पशु डेरियों को शहर की सीमा से बाहर जाना है । उन्होंने सभी पशु डेरियों को एक सप्ताह का समय दिया और साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उन्होंने अपनी डेरिया शहर की सीमा से बाहर नहीं की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।बैठक में नगर निगम के सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web