सहारनपुर। गंगोह विधानसभा सीट पर हुए चुनाव की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद की हार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद की हार के बाद गुस्साये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने प्रशासन पर भाजपा का एजेंट बनने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस प्रकार हुई जीत से लोकतंत्र की हत्या हुई है। ऐसा ही करना है तो लोकतंत्र का मतलब ही क्या रह जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत इलेक्शन कमिशन व पार्टी हाईकमान को कर दी गई है। कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने तो वोटों की गिनती से पहले ही कह दिया था कि वह डीएम से जीत का सर्टिफिकेट लेंगे। इमरान मसूद ने कहा कि वोटों की गिनती में हुई धांधली का विरोध धरना प्रदर्शन कर जारी रहेगा। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का यह सिर्फ एक ही तरीका है।