• Home
  • >
  • दिखा ठंड का असर: 21 दिसम्बर तक स्कूल-काॅलेज बंद
  • Label

दिखा ठंड का असर: 21 दिसम्बर तक स्कूल-काॅलेज बंद

CityWeb News
Tuesday, 17 December 2019 05:57 PM
Views 527

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। दिसम्बर माह में ठंड का असर दिखने लगा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। सुबह व शाम की ठंड से हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। बढ़ती ठंड रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से पार पाने के लिए लोगों ने तरह तरह के उपाय किए। लेकिन ठंड से निजात नहीं मिली। जगह-जगह लोग अलाव से तापते नजर आए। कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए घरों से स्कूल और स्कूलों से घरों में पहुंचे। इसे देखते हुए डीमए आलोक कुमार ने सभी स्कूल कॉलेजों को बुधवार से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दे दिए। इससे छात्र छात्राओं व अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web