• Home
  • >
  • अगर आग लगती तो 120 गैस सिलेंडर ही कर देते बड़ा धमाका
  • Label

अगर आग लगती तो 120 गैस सिलेंडर ही कर देते बड़ा धमाका

CityWeb News
Friday, 08 September 2017 11:08 AM
Views 1354

Share this on your social media network

सिरसा : डेरा सच्चा सौदा के भीतर अगर आगजनी होती तो 120 गैस सिलेंडर ही बड़ा धमाका कर देते। इसी आशंका के चलते प्रशासन की ओर से पहले ही डेरे में प्रयुक्त होने वाले गैस सिलेंडर बाहर निकलवा लिए गए हैं। डेरा प्रबंधन को सूचना देकर इन गैस सिलेंडरों को एक स्थान पर एकत्रित करवाया गया। उसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के अधिकारी इन गैस सिलेंडरों को अपने साथ ले आए। डेरे से 100 घरेलू और 20 कामर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए हैं। हालांकि प्रशासनिक सूचना के मुताबिक डेरे में 200 से अधिक गैस सिलेंडर है। बाकी बचे सिलेंडरों को भी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कैंटीन व अन्य जगहों पर प्रयोग होते थे सिलेंडर
डेरे के भीतर कई कैंटीन है। इन कैंटीन में कामर्शियल व घरेलू गैस सिलेंडरों का प्रयोग किया जाता है। इस बात की जानकारी प्रशासन के पास पहले से ही थी। इसलिए किसी भी अनहोनी से बचने के लिए गैस सिलेंडरों को एकबारगी प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार स्थिति सामान्य होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर इन सिलेंडरों को वापस भी दिया जा सकता है। तब तक स्थिति ठीक नहीं होती, तब तक डेरे के गैस सिलेंडर प्रशासन के पास ही रहेंगे।
किसी भी अनहोनी से बचने के लिए डेरा से 120 गैस सिलेंडर हमने कब्जे में लिए हैं। फिलहाल इन सिलेंडरों को हमारे पास सुरक्षित रखा जाएगा। अगर बाद में आदेश मिले तो सिलेंडर वापस डेरा को सौंप दिए जाएंगे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web