मोदीपुरम : पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित डौरली में गुरुवार देर रात बदमाशों ने आइडिया कंपनी के शोरूम के ताले तोड़कर करीब दो लाख के सामान की चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चला तो शोरूम मालिक ने थाने में तहरीर दी।
पल्लवपुरम फेस-1 निवासी नितिन चौहान का रुड़की रोड पर डौरली में आइडिया कंपनी का शोरूम है। शुक्रवार सुबह जब नितिन चौहान शोरूम खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर गल्ले में रखी हजारों की नकदी गायब थी। वहीं एलसीडी, इंवर्टर, बैटरा, दो कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी हो गया। वहीं क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष था। जानकारी के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पा रही है। एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा का कहना है कि कार्रवाई कर राजफाश किया जाएगा।