• Home
  • >
  • आईआईए ने आम बजट 2020-21 को सराहा
  • Label

आईआईए ने आम बजट 2020-21 को सराहा

CityWeb News
Saturday, 01 February 2020 05:58 PM
Views 523

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। इडियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के कार्यालय में राजेश सपरा, महासचिव की अध्यक्षता में आम बजट 2020-21 पर चर्चा करने हेतु एक बैठक आयोजित की गयी।
चैप्टर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि निर्यातकों के लिए यह बजट प्रोत्साहित करने वाला बजट है और करदाताओं के लिए उत्साहित वाला बजट है। कुल मिलाकर आम बजट 2020-21 संतुलित/सकारात्मक बजट है, इससे आम व्यक्ति को राहत मिलेगी व टैक्स भरने में आसानी रहेगी तथा देश को लाभ होगा। जिसका संस्था स्वागत करती है। महासचिव राजेश सपरा ने कहा कि भारत में कृषि एवं लघु उद्योग ऐसे सेक्टर है जो बहुत बडी संख्या में रोजगार सृजित करतें है। भारत को उन्नति के लिए एवं प्रति व्यक्ति आय बढाने के लिए एक मात्र रास्ता इन दोनो सेक्टरों को मजबूत करने से ही बनेगा। इस बजट में इन दोनो सेक्टरों के लिए बहुत सारी योजनाओं की घोषणा की गई है इसके लिए हम भारत सरकार का धन्यवाद करतें है। इनकम टैक्स के बदलाव का लाभ मध्यम वर्ग को मिलेगा, क्योकि प्रथम दृष्टि में यह लग रहा है कि आयकर रिटर्न पहले से बहुत ज्यादा सरलीकरण हो जायेगी। बैकों में जो 1 लाख की जमा गारन्टी थी वह अब 5 लाख तक कर दी है। यह बहुत आवश्यक थी। कुल मिलाकर देखा जाये जो यह आम बजट, आम नागरिक व लघु उद्योगों के लिए सकारात्मक रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि आज का बजट उद्योगो के प्रति साकारात्मक है निर्यात के क्षेत्र में प्रोत्साहन वाला बजट है। आम व्यक्ति को भी बजट से राहत प्राप्त हुई है इस बजट के अन्दर आने वाली नई कम्पनी के लिए जो टैक्स घटाया गया है इसके दूरगामी परिणाम होगें और इस वर्ष के बजट में आम व्यक्ति के लिए टैक्स देने के लिए 2.5 लाख से 20 लाख तक प्रति 2.5 लाख के बाद अलग स्लेब बना दिया गया है। कुल मिलाकर इस वर्ष का बजट संतुलित बजट है। आम बजट बैठक में प्रदेश सचिव के0आर0 सिंघल, मण्डलीय अध्यक्ष प्रमोद सड़ाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स0 हरजीत सिंह, विनय दहुजा, राजेश गुप्ता, गौरव अरोडा, सी0ए0, कृष्ण लाल मक्कड, मनोज कुमार जैन,सन्दीप अग्रवाल, संजय गुप्ता, राजवीर सिह, आदित्य धीमान, रविकान्त शर्मा, सन्दीप कुमार, गौरव, जगदीश कुमार उपस्थित रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web