• Home
  • >
  • आईआईए ने 73वें स्ततंत्रता दिवस पर कैदियों को बांटे फल
  • Label

आईआईए ने 73वें स्ततंत्रता दिवस पर कैदियों को बांटे फल

CityWeb News
Friday, 16 August 2019 05:26 PM
Views 1301

Share this on your social media network

सहारनपुर। 73 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के कार्यालय पर चेयरमैन रविन्द्र मिगलानी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह, महासचिव राजेश सपरा, कोशाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोडा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। चैप्टर चेयमैन रविन्द्र मिगलानी जी ने सर्वप्रथम सभी सदस्यों को 73वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी। कहा कि इस साल भारत पूरी तरह से आजाद हो गया है। भारत में एक राज्य जम्मू एवं कश्मीर जोकि एक अलग ही देश की तरह माना जाता था, उसको भारत में विलय कर लिया गया। अब पूरे भारत में भारतीय तिरंगा फैराया जायेगा। इस शुभ अवसर पर संजय बजाज, अनूप खन्ना व सुनील सैनी ने राष्ट्र भक्ति के गीत सुनाये। कार्यक्रम के पश्चात संस्था द्वारा जिला कारागार में कैदियों को फल वितरण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव अरोडा, सी0ई0सी0 सदस्य के0एल0 अरोडा, मण्डलीय अध्यक्ष प्रमोद सडाना, एस0 कुमार, मीडिया प्रभारी सचिन मैत्रेय, कुलदीप धमीजा, अनिल अग्रवाल, स. परमजीत सिंह, विनोद अरोडा, मौ0 इकराम हन्फी, स0 मनमोहन सिंह, अरविन्द खन्ना, विनित मित्तल, संजय कुमार, पंकज गोयल, गौरांग अरोडा, विनय दहूजा, आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web