सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। आईआईए चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी की अध्यक्षता में संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य से मिला। चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने सबसे पहले उपश्रमायुक्त को मंडल का कार्यभार संभालने पर उनको संस्था का अंगवस्त्र पहनाते हुए बुके प्रदान कर स्वागत किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था हमेशा से ही विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चली है। उपश्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने संस्था को आश्वस्त किया कि हमारा और आपका समन्वय हमेशा सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।