• Home
  • >
  • हिमानी चंदेल का भारतीय टीम में चयन पर जताया हर्ष
  • Label

हिमानी चंदेल का भारतीय टीम में चयन पर जताया हर्ष

CityWeb News
Saturday, 06 April 2019 10:16 PM
Views 680

Share this on your social media network

सहारनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए जेवी जैन कॉलेज की छात्रा हिमानी चंदेल का भारतीय विश्वविद्यालय टीम में चयन किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य ने छात्रा को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि दो से तीन अप्रेल को केआईटी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में आयोजित चयन प्रतियोगिता में जेवी जैन कॉलेज की छात्रा हिमानी चंदेल ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स टीम में अपना स्थान पक्का किया। हिमानी जनपद की ऐसी खिलाड़ी है, जो भारतीय टीम में शामिल हुई है। अन्तर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2 जुलाई से इटली में आयोजित होगी और इससे पूर्व हिमानी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर रेस में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हिमानी का चयन होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पीके वार्ष्णेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसका स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में देश, प्रदेश व जनपद तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी। हिमानी को विश्वविद्यालय की ओर से भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर हिमानी चंदेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक संदीप पुंडीर को दिया। इस अवसर पर डॉ.मुकेश कुमार, डॉ.संदीप गुप्ता, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.एके जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web