-हर राशि का अलग होता है रंग, ज्योतिष अनुसार राशि के रंगो से खेले होली बढेगा सौभाग्य
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता।मंगलवार को पूरा देश रंगो में सरोबार होगा। होली (फाग) पर लोग रंगो में ऐसे रंगेंगे कि अमीरी और गरीबी का भी भेद मिट जाएगा। तो वहीं एक-दूजे विभिन्न रंगो के गुलाब अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं भी प्रदान करेंगे। लेकिन इसी बीच हम रंगो के इस त्यौहार को अपनी राशिनुसार रंगो का प्रयोग करें तो त्यौहार का आनंद और बढ जाएगा। जिसके चलते सितारे भी आपका साथ देंगे।
पं राजेश शास्त्री के अनुसार रंगो का मानव जीवन में बहुत महत्व होता है। इसीलिए हर दिन, हर राशि के रंग अलग होते है। ज्योतिषचार्यो के अनुसार हर रंग हर किसी को सौभाग्य प्रदान नहीं करता है। इसीलिए अगर अपनी राशिनुसार होली के दौरान रंग खेलने का प्रयोग करें तो होली पर्व का उल्लास दोगुना बढ जाता है। इसीलिए इस होली पर अपनी राशिनुसार रंगो का प्रयोग कर त्यौहार का आनंद उठाएं।
राशिनुसार कौन सा रंग होगा शुभ -
मेष - लाल, हरा व पीला रंग भाग्यशाली है, काले रंग से बचे।
वृष - गुलाबी, हरा, नीला व सफेद से होली खेलें, लाल रंग से बचे।
मिथुन - नीला, हरा, पीला व बैंगनी रंग से होली खेलें, काले व लाल रंग से बचे।
कर्क - सफेद, लाल, हरा, व पीले रंग से होली खेले, नीले रंग से बचे।
सिंह - बैंगनी, लाल, सुनहरा व नारंगी से होली खेले, काले रंग से बचे।
कन्या- पीले, भूरे, हल्के गुलाबी से होली खेले, काले व लाल रंग से बचे।
तुला - हल्का व गहरा बैंगनी से होली खेले, हरा व नीले रंग से बचे।
वृश्चिक - काला, गहरा लाल, मेहरून रंग से होली खेले, सफेद व नीले से बचे।
धनु -बैंगनी व गहरे नीले से होली खेले, लाल व काले रंग से बचे।
मकर - ग्रे रंग व काले रंग से बचे।
कुंभ - नीले रंग से होली खेले, लाल व नारंगी रंग से बचे।
मीन - आसमानी रंग से होली खेले, हरे रंग से बचे।