सिटीवेब न्यूज।
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी, पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा व रामपुर विधायक देवेंद्र निम आदि ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।