• Home
  • >
  • हाॅकी टीमों के क्वालीफाई करने पर जताया हर्ष
  • Label

हाॅकी टीमों के क्वालीफाई करने पर जताया हर्ष

CityWeb News
Sunday, 03 November 2019 04:43 PM
Views 388

Share this on your social media network

सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। टोक्यो ओलम्पिक के लिए महिला व पुरूष टीमों के क्वालीफाई करने पर हाॅकी खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। हकीकतनगर कैंप कार्यालय पर जिला हाॅकी संघ के अध्यक्ष चैधरी नीरपल सिंह ने हाॅकी खिलाड़ियों, प्रेमियों व देशवासियों को क्वालीफाई की बधाई देते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की हाॅकी पुरूष टीम ने रशिया तथा महिला टीम ने अमेरिका को हराकर टोक्यो ओलम्पिक में प्रवेश कर लिया है। कहा कि इस बार भारतीय हाॅकी टीम पूरे जोश के साथ खेल रही है। हमें पूरा भरोसा है िकइस बार टोक्यो ओलम्पिक भारतीय टीम जीतेगी। इस दौरान हाॅकी खिलाड़ी सुरेशपाल सिंह, आरती शर्मा, युवराज चैधरी, नवीन शर्मा, प्रवीण कुमार, संजय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web