सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। गुर्जर भवन में विश्व हिन्दू महासभा की ओर से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 643 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासभा के पदाधिकारियों द्वारा जयंती कार्यक्रम को समरसता दिवस के रूप में भाई चारे के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज सभी के गुरू थे। उनकी शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदा ही अपने गुरूओं का आदर करना चाहिए।