सिटीवेब/अनुप धीमान।
सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने एक युवती की जान ले ली। मामला बीती रात का है। बताया जाता है कि एक कार से दो युवक व एक युवती सहारनपुर से देहरादून जा रहे थे। लोगांे के अनुसार युवकों ने शराब पी रखी थी और गाड़ी भी बहुत स्पीड में थी। जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर खम्बे से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने मौके से दोनों युवकों व युवती को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। इस दौरान डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घायल युवक नानौता के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने युवती का शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।