सिटी वेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि एयर फोर्स स्कूल सरसावा में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को पोक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा बच्चों के अधिकारो के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। फ्लाइट लेफ्टिनेेंट के0 सिन्हा ने बताया कि जागरूकता से ही बच्चों के प्रति दिन-प्रतिदिन बढ रही अपराधिक घटनाओें को रोका जा सकता है। बच्चों के माता पिता द्वारा उन्हे अच्छे संस्कार, योग, व्यायाम, प्राणायाम जैसी नैतिक शिक्षा भी देनी चाहिये। कार्यशाला में महिला कल्याण विभाग से नेहा शर्मा महिला कल्याण अधिकारी द्वारा 181 महिला हेल्पलाईन, एन्टी रोमियों वुमेन पावर लाईन 1090, चाईल्ड लाईन 1098 के विषय में जानकारी दी गयी। श्रीमती रुपा जिला समन्वयक ने घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने बच्चो को जागरुक रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना के होने पर उक्त हेल्पलाईन से सहायता प्राप्त करने हेतु जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग की रोबिन सैनी, जिला समन्यवक ने बच्चो को गुड टच-बैड टच, छेड-छाड की घटनाओं, अपने आस-पास हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओ के विषय में भी उक्त हेल्प लाईन की मदद लेने के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में एअर फोर्स स्कूल सरसावा तथा अन्य स्कूलों के अध्यापको व बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा मुख्य रुप से एअर फोर्स स्टेशन के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे।