सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष विमल विरमानी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। विमल विरमानी ने कहा कि आज व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाये। संगठन को आर्थिक शोषण और उत्पीड़न के विरूद्ध एक लम्बी लडाई लड़ने को तैयार रहना होगा। जिलामंत्री अनित गर्ग तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा ने जीएसटी से होने वाली परेशानियों के बारे में अपनी बात सांझा की। महानगर युवा अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सागर ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में विद्युत दर वृद्धि उद्योग व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव करेगी। बैठक में तीन अगस्त को संगठन का 26 स्थापना दिवस धूमधाम से मनाये जाने को लेकर रूप रेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जगदीश कालड़ा, नरेंद्र सिंह, शशांक भाटिया, शान्तनु ठकराल, गुरदीप सिंह, रमन वर्मा, सरदर गुरमेहर सिंह, रजन मित्तल, सुबोध भाटिया, प्रेम सागर, आकाश जैन, दिनेश व नरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।