सहारनपुर। परमहंस सत्संग भवन पर चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष में आयोजित नौ दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
गऊशाला रोड स्थित परमहंस सत्संग भवन पर चैत्र नवरात्रों की रामनवमीं के उपलक्ष में नौ दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ का शुभांरभ किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, कृष्ण लाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, राजेन्द्र ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। सत्संग भवन के अध्यक्ष जगदीश चावला, महामंत्री यशपाल मैनी ने बताया कि नवरात्रों की रामनवमीं के उपलक्ष में 250 श्रद्धालुओं द्वारा नौ दिवसीय पाठ रखा गया था। रामायण जी का सामुहिक पाठ पं. राम किशोर पंत द्वारा कराया गया। इस दौरान व्यापारी नेता विवेक मनोचा, सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, कृष्ण लाल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, राजेन्द्र गुप्ता, ऋषिराज धींगड़ा, मदन लाम्बा, नीरज जैन को मां चुनरी, पटका, गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर यशपाल मलिक, ओपी होरा, नरेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र तलवार, अशोक मैनी, विजय तेहरी, बलदेव राज मलिक, शिवपुरण गुलाटी, धर्मवीर, अनिल, प्रताप टक्कर, देशराज गांधी, प्रताप स्वरूप, कर्मचंद चुग, सतपाल, सुभाष तलवार आदि मौजूद रहे।