सहारनपुर। बसपा के युवा नेता औसाफ गुडडू ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान की जीत धर्म निरपेक्षता की जीत होगी।
यह बात औसाफ गुडडू ने पक्का बाग में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों को हराने के लिये जिले की जनता एकजुट है। हाजी फजलुर्रहमान की जीत में ही आम जनता की जीत है। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार विकास के मुद्दे से भटक गई है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है और फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चैपट है और विकास कार्य ठप्प पडे है। सभा को बसपा महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान, सपा महानगर अध्यक्ष मौ.आजम शाह, साजिद चैधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान मौ.हुसैन जिलानी, मुस्तकीम राणा, मोहर्रम अली पप्पू, जावेद मलिक, शाहनवाज चांद, नौशाद सैफी, आलिम बख्श, प्रताप, मास्टर गफूर, नूर आलम, मुंशी अफजाल आदि मौजूद रहे।