सहारनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा सहारनपुर से हाफिज मौ. उवैस के नाम की घोषणा आज लखनऊ में की। उक्त जानकारी यहां प्रसपा (लोहिया) के जिलाध्यक्ष मौ.तारिक गुडडू ने दी। उन्होंने बताया कि देर रात उनके नाम पर मुहर लगायी गई। हाफिज मौ.उवैस के नाम की घोषणा होते ही पार्टी पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि हमारा सीधा मुकाबला भाजपा से है।