-विभिन्न प्रतियोगिताओं में नंबर वन बने छात्र-छात्राएं हुई सम्मानित
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। बालदिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री ज्वाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस ग्रीन फील्ड एकेडेमी के छात्र-छात्राओं व स्कूली स्टाॅफ द्वारा बडे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों व स्कूली अध्यापकों का मनमोह लिया। प्रथम आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रबंधक दिनेश पुंडीर द्वारा सम्मानित किया गया।
गुरूवार को नगर के ओलरा रोड स्थित ग्रीन फील्ड एकेडेमी की प्रधानाचार्या श्रीमति कुमुद पुंडीर द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बालदिवस के बारे में अवगत कराते हुए चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होनें कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चें उनको चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। इसीलिए उनके जन्मदिवस को बालदिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान स्कूल प्रांगण में गायन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता, व चाचा नेहरू के जीवन पर निंबध प्रतियोगिताओ सहित कई प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान मोस्ट एडोप्टेबल के लिए अभय राणा, मोस्टलाॅविकल के लिए हिमांशु गर्ग, मोस्ट डिसीप्लीन के लिए आर्यन, सुमरान, आलवेज इन टाइम के लिए मनसबी, रिया रोहिला को, बेस्ट स्पीकर के लिए रिया शर्मा को, बेस्ट सिंगर के लिए सुरभी, बेस्ट आवाज के लिए लुबना राव, मोस्ट सिनसियर के लिए वंशिका, बेस्ट एंकर के लिए जोया अकील को पुरस्कृत किया गया।