सहारनपुर। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हकीकतनगर मैदान में केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन व गंगोह प्रभारी इंद्रसैन ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। नगर विधायक संजय गर्ग, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व एमएलसी अली खान ने कहा कि भाजपा सरकार एक वर्ग को निशाना बनाकर उसका उत्पीड़न कर रही है। धरने को पूर्व विधायक शशी बाला पुण्डीर, फिरोज आफताब, जिलाध्यक्ष जगपाल दास, जसवीर वाल्मीकि, संदीप चेयरमैन, अरविंद आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बकाया गन्ना भुगतान की भी मांग उठायी गई। इस अवसर पर गुलशन कपूर, इरशाद सलमानी, सचिन भारद्वाज, विशाल यादव, राव वजाहत, आकाश पंवार, पंकज उमरी, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।