सिटीवेब/शिवानी शर्मा।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मनाए जा रहे श्री बालाजी धाम बेहट रोड के बारहवें वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रमों की श्रृंखला में निकाली जा रही प्रभातफेरियों के तीसरे दिन सोमवार को भी भव्य रूप से प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजनों के माध्यम से माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया गया।
तीसरे दूसरे दिन की प्रभातफेरी पंजाबी बाग में नवीन वालिया के निवास स्थान से प्रारंभ होकर हकीकत नगर, बड़ा चैक, पंजाबी बाग, षास्त्री नगर होते हुए भगत सिंह कालोनी पहुंची जहां पर किषन लाल पुरी के आवास पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरू श्री अतुल जोषी जी के सानिध्य में निकाली गई प्रभातफेरी में भक्त श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब तथा श्री प्रेतराज सरकार के भजन गाते हुए चल रहे थे। भजनों की मधुर धुन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इससे पहले श्री अतुल जोशी जी महाराज ने श्री बालाजी महाराज के रथ पर श्री बालाजी के विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर और पूजा अर्चना कर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री अतुल जोषी जी महाराज ने कहा कि प्रातः काल किया गया प्रभु का स्मरण से मानव का कल्याण करता है। इसलिए प्रत्येक मानव को प्रातःकाल सबसे पहले प्रभु का स्मरण करना चाहिए, ताकि मानव के सभी संकट दूर हो सके। श्री बालाजी के महाराज के भजनों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्री बालाजी महाराज के रथ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मंगल कुमार, गणेष वर्मा, हर्श कपूर, प्रवीण कपूर आदि षामिल रहे, जबकि अनिल सैनी, अशोक शर्मा, कमल प्रकाश शर्मा, दीपक सहगल, चंद्रप्रकाश शर्मा, संदीप चैहान, देवेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, तपेश्वर दत्त, धनंजय शुक्ला, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, अखिल महेश्वरी, विवेक, नवीन वालिया, रजनी वालिया, अरुणा जोशी, मोना जैन, रीटा आनंद, इंदू विजन, रेखा कपूर आदि शामिल रहे।