- गंभीर हालत में छात्रा को परिजनों द्वारा अस्पताल में किया गया भर्ती
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। नानौता क्षेत्र की एक छात्रा ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पंहुचे
परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। जहां छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया हैं।
नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कक्षा 11वीं की छात्रा है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह छात्रा के साथ परिजनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद छात्रा द्वारा परिजनों की बातों से आहत होकर आत्महत्या करने प्रयास किया। लेकिन इसी दौरान उक्त जानकारी परिजनों को मिलने पर उसे गंभीर हालत मंे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी था। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्रा की आत्महत्या के मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओ का दौर जारी था।