जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। गोपाल नगर स्थित मदिर में ब्रह्मऋषि मदन लाल मदन की पुण्य स्मृति में गीता ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता को विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताते हुए कहा कि यह किसी जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि विश्व कलयाण के लिए है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से गीता का पाठ करना चाहिए। जालंधर से पधारे सुभाष, कुरूक्षेत्र से पधारे राजेंद्र, मुजफ्फरनगर से सतीश कुमार, शामली से दिनेश कुमार ने ब्रह्मऋषि मदन लाल मदन का गुणगान किया। शहर के प्रमुख फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी ने इस मौके पर लोगों को वर्तमान समय में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हममारे आहार विहार, आचार विचार में पश्चिमी सभ्यता के कारण बदलावा आ रहा हैै। जिसके कारण बीपी, शुगर, मोटापा, डिप्रेशन जैसी बीमारियां बढ़ रही है। कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने डा.संजीव मिगलानी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल लखनपाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया, महेंद्र तनेजा, नीरज भारद्वाज, बलबीर सेठी, रमेश छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।