नई दिल्ली(24 अक्टूबर): उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी और भजनपुरा इलाके में रविवार रात बदमाशों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
- स्थानीय लोगों ने इसे गैंगवार बताया है। सोमवार रात तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
- पुलिस की आंखों के नीचे दोनों ही वारदात दो किलोमीटर के अंदर हुई।
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी के गली नंबर-सात में रविवार रात करीब दस बजे सीलमपुर निवासी वाजिद और फैज सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे।
- इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर चार बदमाशों ने जो हेलमेट लगाए थे वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें वाजिद को आठ गोलियां लगी जबकि फैज जान बचाकर भागने में सफल हो गया। बदमाशों ने उसका पीछा कर घेर कर चार गोलियां मार दी। इस घटना में वाजिद की मौत हो गई वहीं फैज गंभीर रूप से घायल है। उसे गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश की आशंका है। स्थानीय लोग इसे गैंगवार बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाजिद पर पहले से कई मामले दर्ज थे और वारदात के पीछे दूसरे गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस उसके परिचितों और साथियों से पूछताछ कर मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है।