सिटी वेब / एसएल कश्यप।
सहारनपुर। नवनिर्वाचित गंगोह विधायक चैधरी कीरत सिंह का लखनऊ पहुंचने पर स्वागत किया गया। लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह के आवास पर माननीय आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चैधरी, प्रधान सतपाल सिंह, बृजेश चैधरी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप व सहारनपुर से सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने मिठाई खिलाकर कीतर सिंह के गंगोह से विधायक बनने की बधाई दी। गौरतलब है कि गंगोह विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कड़ी टक्कर के बाद भाजपा के प्रत्याशी रहे कीतर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी नोमान मसूद को करीब पांच हजार वोटों के अंतर से हरा दिया था। आखरी के तीन चरणों में कीतर सिंह के पक्ष में हुई बम्पर वोटिंग के कारण ही उन्हें जीत हासिल हो सकी।