• Home
  • >
  • सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
  • Label

सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

CityWeb News
Monday, 05 August 2019 03:35 PM
Views 1704

Share this on your social media network

सहारनपुर। नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। निगम अधिकारी को दिये ज्ञापन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस से जुडे़ कर्मचारियों ने कहा कि ठेका सफाई कर्मचारियों का प्रत्येक माह की 10 तारीख तक भुगतान मिलना चाहिए। ठेका सफाई कर्मचारियों का दुर्घटना बीमा किया जाये। अशिक्षित सुपरवाइजर नहीं होना चाहिए। ठेका सफाई कर्मचारियों का पीएफ,ईपीएफ आदि नगर निगम की ओर से काटा जा रहा है। लेकिन आज तक उन्हें इस सम्बंध में कोई साक्ष्य नहीं दिखाये गये। इससे ठेका सफाई कर्मचारियों में रोष है। ठेका सफाई कर्मचारियों को ड्रेस, मास्क, साबुन आदि दिये जायें ताकि कर्मचारियों को खतरनाक बीमारियों से बचाया जा सके। इस दौरान भारत राज, भारत प्रभात, प्रदीप, प्रवीण राज, सोनू, लाखन, जोनी टॉक, विकास, बबलू बहोत, सुजीत घाघट, कुलदीप बिरला आदि मौजूद रहे।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web