-चार में से तीन खिलाडी है नानौता ब्लाॅक के रहने वाले
सिटीवेब/अरविंद सिसौदिया।
नानौता। आसाम के गुवाहटी में आयोजित चार दिवसीय खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2020 की एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव बकडौली निवासी विजय कश्यप ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर क्षेत्र से लेकर जिले तक का नाम रोशन किया है। जिसका नानौता पंहुचने पर ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा जिला सहारनपुर के तीन खिलाडियों ने भी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार को जीतकर गांव कमालपुर बकडौली वापस लौटे विजय कश्यप का ग्रामीणों व परिजनों द्वारा नगर के संजय चैक पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाडी विजय कश्यप ने बताया कि 11 से 15 जनवरी तक आयोजित खेलो इंडिया 2020 के तहत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर बालक वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड प्रतियोगिता में उसके द्वारा एक स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किया है। विजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों के साथ-साथ अपने प्रशिक्षकों को दिया है। इस दौरान पिता घसीटु कश्यप, खेमचंद कश्यप, विनोद कश्यप, पतराम, बिट्टु कश्यप्य, संजीव, सुबोध प्रधान, विजयपाल चैधरी, अर्जुन सिंह, मुकेश, शकंर आदि उपस्थित रहे।
चार खिलाडियों ने किया जिले का नाम रोशन -
विजय कश्यप के अलावा खेलो इंडिया 2020 में ही गुवाहटी में आयोजित प्रतियोगिताओं में नानौता ब्लाॅक के दो खिलाडियों शिमलाना निवासी कार्तिक राणा ने दस हजार मीटर दौड में स्वर्ण पदक, गांव सोनाअर्जुनपुर निवासी अंकुश राणा ने 1500 मीटर दौड में कांस्य पदक व सहारनपुर निवासी प्रिंस कुमार ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया है। विजय ने बताया कि गत 3 से 8 दिसंबर तक पंजाब के संगरूर में हुई प्रतियोगिता में उनके बेहतर प्रदर्शन के चलते उन चारों का चयन गुवाहटी में आयोजित प्रतियोगिता के लिए हुआ था।