एसएल कश्यप।
सहारनपुर। जनपद के चार एथलेटिक्स खिलाड़ियों का प्रदेश कैश अवार्ड के लिए चयनीत किया गया है। दो अक्टूबर को चयनीत खिलाड़ियों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित होंगे।
जिला एथलेक्सि संघ के सचिव डा. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद के एथलेटिक्स खेल में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि अर्जित वाले चार खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय ने नगद प्रोत्साहन धनराशि के लिए चुना है। गांधी जयंती पर दो अक्टूबर के दिन लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान छवि यादव, राहुल कुमार, फरमान अली व प्राची चैधरी को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईएफसी कोड सही नहीं पढे़ जाने के कारण प्राची के अकाउंट में धनराशि ट्रांसफर नहीं हो पाएगी। जल्द ही दूसरी सूची जारी होने पर उसे सम्मानित किया जाएगा। चारों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करने वालों में सांसद प्रदीप चैधरी, नगर विधायक संजय गर्ग, सुषमा बजाज, अभय चैधरी, नीरपाल सिंह, प्रेम कुमार, दिनेश सेठी, नीरज जैन, यशपाल सिंह पुंडीर, डा. संदीप गुप्ता, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रूबिका नेगी, जुली पुंडीर, मुस्तकीम अंसारी आदि शामिल हैं।