गंगोह। गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज महंगी में सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर उनका जन्मदिन मनाया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को आपस में प्रेम व भाईचारा बनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए तत्पर रहने की शपथ भी दिलवाई गई।
समारोज का शुभारंभ कॉलेज की एमडी मेघराज सैनी व प्रधानाचार्य कुसुमलता चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर एमडी मेघराज सैनी ने छात्र छात्राओं को सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी के द्वारा किये गए सराहनीय कार्य, राष्ट्र की प्रगति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में उनके अभूतपूर्व योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह दिन खास तौर पर राष्ट्रीय प्रगति के उनके जुनून को पूरा करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर गुरेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।