सिटीवेब/एसएल कश्यप।
सहारनपुर। सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी दिनेश कुमार से मिला। पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर ने एक ट्रस्टी पर कुछ भूमाफियाओं के साथ मिलकर प्रद्युमन नगर स्थित मानव मंदिर पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर स्थानीय कालोनीवासी, समाजसेवी संगठनों, सर्वदलीय संगठन, स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने इस प्रयास का पुरजोर विरोध किया है तथा अवैध निर्माण को रूकवा दिया है। उन्होंने अनुरोध किया कि इस प्रकरण में प्रशासनिक हस्तक्षेप कर इस कार्य को रूकवा दिया जाये। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष राकेश जैन, डा. पीके शर्मा, डा. एसके अग्रवाल, प. जयनाथ शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, महेंद्र तनेजा, केएल अरोड़ा, दिग्विजय चैहान, भगत सिंह वर्मा, नरेश सिंह रावत, संजय गर्ग, फैसल सलमानी आदि मौजूद रहे।