• Home
  • >
  • भारतीय संस्कृति के मुरीद हो गए विदेशी मेहमान
  • Label

भारतीय संस्कृति के मुरीद हो गए विदेशी मेहमान

CityWeb News
Saturday, 09 November 2019 05:36 PM
Views 738

Share this on your social media network

- नानौता स्थित एक बैंकेट हाॅल में बाराती बनकर पंहुचे थी विदेशी महिलाएं
- भारतीय साडी पहनकर हिन्दी गानों पर डांस कर सबको कर दिया मंत्रमुग्ध
सिटीवेब अरविन्द सिसौदिया
नानौता। नानौता के एक बैंकेट हाॅल में बारात में बाराती बनकर पंहुची विदेशी महिला मेहमानों ने अपनी सादगी और मधुरता से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। शादी में उनके परिधान से लेकर खाने-पीने तथा बात करने के तरीके से लेकर नाच गाने तक देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि जैसे वो विदेश से भारत की धरती पर आएं हो। तो वहीं विदेशी मेहमानों का भी कहना था कि वो भारतीय संस्कृति के मुरीद हो गए है। शुक्रवार की रात्रि थाना नानौता क्षेत्र के गांव भावसी निवासी श्यामसुंदर सिंह की बेटी रीतू चैहान की शादी का कार्यक्रम नगर के सिंह बैंकेट हाॅल में किया गया। बारात जबकि बारात हापुड जिले से पंहुची थी। बारात में ही दुल्हे हिमांशु सिसौदिया के साथ पहली बार भारत आई उनकी विदेशी महिलाएं मित्र रफजलोयसा, इनकी भतीजी जानालोप्स निवासी यूरोप के मेसाडोनिया देश व येरूशलम निवासी इनकी एक मित्र वैसना बाराती बनकर पंहुची थी। मेसाडोनिया निवासी दोनो महिलाएं एसएस. साईरिल एंड मेथोडियस इन स्कोपि यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर तथा एसोसिएट है। विवाह के दौरान विदेशी मेहमानों द्वारा हाथों में मेंहदी तो भारतीय परिधान में साडी पहनी हुए तथा माथे में ंिबंदिया लगाएं थी। खाने मंे चने का साग तथा मक्का की रोटी के साथ-साथ रसगुल्ला और रसमलाई उन्हें बहुत पंसद आई। शादी में आएं छोटे बच्चो से लेकर सभी के साथ प्यार से बात करने के ढंग तथा शादी के दौरान दुल्हे पक्ष की ओर से हिन्दी गानों पर डांस कर उन्होनें सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होनें कहा कि आज तक भारतीय शादियांे और उनके रीति रिवाजों को उन्होनें टीवी पर व वीडियों में ही देखा था लेकिन आज हकीकत में देखकर वों बहुत खुश है। साडी पहनने के सवाल पर उन्होनंे कहा कि वो इसे पहनकर अपने आप को कुछ खास महसूस कर रही है।
विदेशी मेहमान बोले अद्भुत है भारतीय संस्कृति -
प्रोफेसर रफललोयसा ने बताया कि वो गत 6 नवंबर को पहली बार भारत के दिल्ली पंहुची थी। जिसके बाद वो दुल्हे तथा मित्र हिमांशु सिसौदिया की शादी में शामिल हुई है। भारत में पंहुचकर बहुत अच्छा महसूस कर रही है। यहां की संस्कृति अद्भुत है। यहां के लोगों का प्यार देखकर उन्हें ऐसा लग ही नहीं रहा कि जैसे वो पहली बार भारत में पंहुची है। मैनें भारत के बारे में आज तक केवल सुना है या फिर टीवी में देखा है। लेकिन आज खुद की आंखो से यहां के लोगों, सभ्यता और कार्यक्रमों को देख और महसूस कर रहे है। उन्होनें कहा कि महात्मा गांधी, इंदिर गांधी और फिलहाल के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में ही उन्होनें सुन रखा है। जो यहां की मशहूर शख्सियत रही है। इसके बाद वो आगरा, जयपुर, मुंबई, गोवा में घूमने के लिए जाएंगे। उनका कहना था कि वें भविष्य में फिर से भारत में आना चाहेंगी।

ताज़ा वीडियो


Top 5 News: अब तक की 5 बड़ी ख़बरें
PM Narendra Modi Rally in Saharanpur
Ratio and Proportion (Part-1)
Launching of Cityweb Newspaper in saharanpur
ग्रेटर नोएडा दादरी में विरोध प्रदर्शन - जाम
More +
Copyright © 2010-16 All rights reserved by: City Web