सिटीवेब/जितेंद्र मेहरा।
सहारनपुर। व्यापारियों को एक ही जगह पर फूड लाइसेंस दिलाये जाने को लेकर डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर कैमिस्ट एंड डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बारे में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि फूड लाइसेंस के लिए व्यापारियों को अलग-अलग अधिकारियों के चक्कर न लगाने पडे़ इसके लिए ही यह कैंप लगाया गया है। कैंप के माध्यम से एक ही स्थान पर व्यापारियों को आसानी से लाइसेंस मिल जाएंगे। कैंप में 200 लाइसेंस बनाने का लक्ष्य रखा गया है।